लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में थियेटरों को अग्नि एवं ढांचा सुरक्षा जांच के साथ शुरू किया जाना चाहिए : मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: October 18, 2021 17:40 IST

Open in App

मुंबई, 18 अक्टूबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा कि राज्य में थियेटर और सिनेमा हॉल को उचित अग्नि एवं ढांचा सुरक्षा जांच के बाद खोला जाना चाहिए। राज्य में 22 अक्टूबर से सिनेमा हॉल और थियेटर खुल रहे हैं।

‘‘सिनेमा ऑनर्स एवं एक्जिबिटर्स एसोसिएशन’’ के पदाधिकारियों के साथ यहां बैठक में ठाकरे ने कहा कि एकल स्क्रीन वाले सिनेमा हॉल की वित्तीय समस्याओं का समाधान करने के लिए वित्त विभाग के साथ मिलकर उचित हल ढूंढा जाएगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में बताया गया, ‘‘मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज कहा कि राज्य में सिनेमा हॉल को उचित अग्नि एवं ढांचा सुरक्षा जांच के साथ खोला जाना चाहिए।’’

‘‘पूना एक्जिबिटर्स एसोसिएशन’’ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि राज्य सरकार विभिन्न लाइसेंस नवीनीकरण में छूट देने के साथ ही सिनेमा लाइसेंस का नवीनीकरण नि:शुल्क करे। साथ ही इसने जीएसटी भुगतान के बाद सेवा शुल्क के तौर पर प्रति टिकट 25 रुपये लेने की अनुमति दिए जाने की भी मांग की।

एसोसिएशन की तरफ से नितिन दातार, निमेश सोमैया, सदानंद मोहोल, अशोक मोहोल और प्रकाश चाफलकर ने मुख्यमंत्री के समक्ष मांगें रखीं।

इस मौके पर राकांपा अध्यक्ष शरद पवार, राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, परिवहन मंत्री अनिल परब, गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल, पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

शरद पवार ने ट्वीट किया, ‘‘बैठक के दौरान आश्वस्त किया गया कि राज्य सरकार फिल्म प्रदर्शन व्यवसाय को पुनर्जीवित करने के लिए हरसंभव सहयोग देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह