लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में 50 फीसदी सीटों के साथ खुलने जा रहे हैं सिनेमाघर

By भाषा | Updated: November 23, 2020 21:11 IST

Open in App

हैदराबाद, 23 नवंबर आठ महीने के अंतराल के बाद, तेलंगाना में सिनेमाघर फिर से खुलने जा रहे हैं क्योंकि राज्य सरकार ने सोमवार को इस संबंध में तत्काल प्रभाव से आदेश जारी किए हैं।

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगे देशव्यापी लॉकडाउन के तहत राज्य में सभी सिनेमाघर 22 मार्च से बंद हैं।

सरकारी आदेश के अनुसार, सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्सों को 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ काम शुरू करने की अनुमति दी गई है।

आदेश में कहा गया, ‘‘सभी वातानुकूलन उपकरणों का तापमान 24-30 डिग्री सेल्सियस की सीमा में होना चाहिए। सापेक्ष आर्द्रता 40-70 प्रतिशत की सीमा में होनी चाहिए। हवा के पुनःपरिसंचरण से बचा जाना चाहिए और जितना संभव हो, ताजी हवाएं आने की व्यवस्था की जानी चाहिए।’’

आदेश के अनुसार, सिनेमाघरों/थिएटरों/मल्टीप्लेक्सों का प्रबंधन यह सुनिश्चित करेगा कि सभी व्यक्ति, दर्शक, कर्मचारी और विक्रेता हर समय मास्क का उपयोग करें, प्रवेश और निकास बिंदुओं पर हैंड सैनिटाइजर उपलब्ध होना चाहिए। सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन किया जाना चाहिए और भीड़ प्रबंधन के उपाए किए जाने चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह