लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में सिनेमाघर के मालिकों को नई फिल्मों की रिलीज का इंतजार

By भाषा | Updated: July 31, 2021 19:39 IST

Open in App

कोलकाता, 31 जुलाई कोलकाता के सिनेमाघर के मालिकों ने कहा कि राज्य सरकार से 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालन की अनुमति मिलने के बावजूद नई फिल्मों की रिलीज के बाद ही वे सिनेमाघरों को दर्शकों के लिए खोलेंगे।

हालांकि राज्य के विभिन्न हिस्सों में एकल स्क्रीन वाले सिनेमाघरों ने पुरानी फिल्मों के साथ संचालन शुरू कर दिया। कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए राज्य में कई तरह के प्रतिबंध लागू किए जाने के बाद एक मई से सिनेमाघर बंद थे।

नवीना सिमेमाघर के मालिक नवीन चोखानी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि शहर के सिनेमाघरों के मालिक नई फिल्मों की रिलीज की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे सिनेमाघरों में कोविड-19 संबंधी नियमों का पालन करने की सारी व्यवस्थाएं मौजूद हैं। हम वितरक और निर्माण कंपनियों के संपर्क में हैं और वो नई फिल्मों की रिलीज पर निर्णय लेंगे। कई फिल्में महामारी की दूसरी लहर की वजह से रिलीज नहीं हो पाई। हमें उम्मीद है कि हम इस पर अगले बुधवार तक निर्णय लेंगे।’’

वहीं अजंता सिनेमा और एक स्थानीय मल्टीप्लेक्स के सह-मालिक सतादीप साहा ने बताया कि कई सिनेमाघर अब भी इस सप्ताह खुलने के लिए तैयार नहीं है क्योंकि इसके कर्मचारी मई में बंद की घोषणा के बाद घर चले गए।

उन्होंने बताया कि अभी तत्काल बड़ी बंगाली या हिंदी फ़िल्मों की रिलीज़ भी सामने नहीं है। शहर में मल्टीप्लेक्स (बहु स्क्रीन) या एकल स्क्रीन वाले सिनेमाघर नहीं खुले हैं।

वहीं प्रिया सिनेमा के मालिक अरिजीत दत्त ने कहा, ‘‘ हम मौजूदा स्थिति पर विचार करने के बाद ही निर्णय लेंगे।’’

बंगाली फिल्म निर्माता और बॉलीवुड सिनेमा के वितरकों की बड़ी इकाई एसवीएफ प्रोडक्शन्स के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘हमने अभी रिलीज पर निर्णय नहीं लिया है और अगले सप्ताह की शुरुआत तक फ़ैसला करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?