लाइव न्यूज़ :

प्रसिद्ध रंगकर्मी और साहित्यकार उर्मिल कुमार थपलियाल का लंबी बीमारी के बाद निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2021 19:37 IST

आंतों के कैंसर से पीड़ित साहित्यकार उर्मिल कुमार थपलियाल (78) ने मंगलवार देर शाम अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे लखनऊ के 50 साल पुराने लोकप्रिय रंगमंच समूह 'दर्पण' से जुड़े थे।आकाशवाणी के साथ भी लंबे समय तक काम किया था।थपलियाल के निधन से राजधानी के रंगकर्मियों और कला प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

लखनऊः प्रसिद्ध रंगकर्मी और साहित्यकार उर्मिल कुमार थपलियाल का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को यहां निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आंतों के कैंसर से पीड़ित थपलियाल (78) ने मंगलवार देर शाम अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी हैं। नौटंकी के पुनरुद्धार और रंगमंच को लोकप्रिय बनाने के लिए जीवन भर काम करने वाले थपलियाल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के 50 साल पुराने लोकप्रिय रंगमंच समूह 'दर्पण' से जुड़े थे और उन्होंने आकाशवाणी के साथ भी लंबे समय तक काम किया था।

थपलियाल के निधन से राजधानी के रंगकर्मियों और कला प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संदेश में कहा, "अपनी प्रतिभा के माध्यम से थपलियाल ने रंगमंच और साहित्य की दुनिया को समृद्ध किया।

उनके निधन ने कला और साहित्य के क्षेत्र में एक खालीपन पैदा कर दिया है जिसे भरना मुश्किल होगा।” मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति भी अपनी संवेदना व्यक्त की।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहिन्दीलखनऊयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए