लाइव न्यूज़ :

शादी में फोटो खींचने से मना करने पर युवकों ने दुल्हन के चाचा की हत्या की

By भाषा | Updated: March 11, 2021 15:54 IST

Open in App

गरियाबंद (छत्तीसगढ़), 11 मार्च जिले में विवाह के दौरान महिलाओं की फोटो खींचने से मना करने पर युवकों ने दुल्हन के चाचा की चाकू मारकर कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

गरियाबंद जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के जाड़ापदर गांव में मंगलवार—बुधवार की रात उदल राठौर (50) की हत्या के आरोप में पुलिस ने चार युवकों मिक्षीत सिन्हा (19), सूरज सिन्हा (18), चुनेश कुमार सिन्हा (19) और तोकेश्वर उर्फ छोटू नागेश (18) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि जाड़ापदर गांव में युवती की शादी समारोह के दौरान महिलाएं और युवतियां नृत्य कर रही थी। इस दौरान गांव के चार युवकों ने उनकी फोटो खींचनी और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जब दुल्हन के चाचा उदल ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो वह नाराज हो गए विवाद करने लगे।

उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद युवक उदल को कुछ दूरी पर लेकर गए और उसपर चाकू से कई वार किया।

पुलिस ने बताया कि जब घटना की जानकारी परिवार के अन्य लोगों की मिली तब उन्होंने उदल को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह परिजनों से घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया। मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू