लाइव न्यूज़ :

युवक ने मां ने पुलिस पर उसके बेटे के हाथ-पैर में कील ठोंकने का आरोप लगाया, पुलिस का इंकार

By भाषा | Updated: May 26, 2021 20:22 IST

Open in App

बरेली (उप्र) 26 मई बरेली में बुधवार को एक युवक की मां ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर पुलिस ने उसके हाथ और पैर में कीलें ठोंक दी लेकिन पुलिस ने इससे साफ इंकार किया है।

बारादरी के जोगी नवादा के रहने वाले युवक रंजीतकी मां कुसुमलता ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर उसके बेटे के हाथ और पैर में कील ठोंक दी गयीं ।

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह साजवान ने इन आरोपो को पूरी तरह से निराधार बताया और कहा कि पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने स्वयं इस काम को अंजाम दिया है।

एसएसपी साजवान ने बताया कि रंजीत नामक युवक 24 मई को बिना मास्क के घूम रहा था और इस बारे में टोकने पर उसने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी की थी। इस प्रकरण में उसके खिलाफ थाना बारादरी में मुकदमा दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। मंगलवार रात भी पुलिस ने आरोपी के यहाँ दबिश दी थी लेकिन वह नहीं मिला ।

एसएसपी ने कहा कि पुलिस से बचने के लिए युवक ने यह नाटक किया। घटना 24 मई की है जबकि घटना के बाद से ही वह मौके से फरार हो गया था।

कुसुमलता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि कि बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा के रहने वाले रंजीत सोमवार की रात करीब दस बजे अपने घर बाहर बैठा हुआ था, इसी बीच पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। पुलिस ने सभी लोगों को मास्क लगाने को कहा।

उन्होंने कहा कि इस बीच रंजीत का पुलिसकर्मियों से विवाद हुआ था। उन्होंने दावा कि विवाद के बाद पुलिसकर्मी रंजीत को जबरन अपने साथ ले गए ले गए थे और बाद में पुलिसकर्मी उसको मरणासन्न अवस्था में फेंक कर चले गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया