लाइव न्यूज़ :

युवक ने युवती को गोली मारी, बाद में आत्महत्या की

By भाषा | Updated: August 4, 2021 16:04 IST

Open in App

सहारनपुर, चार अगस्त उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक युवक ने एक नाबालिग लड़की के घर पहुंचकर उसे गोली मार दी जिससे युवती घायल हो गई । इसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मारकर कथित आत्महत्या कर ली । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि गोली लगने के बाद घायल युवती को उपचार के लिये चंडीगढ स्थित पीजीआई में भर्ती कराया गया है जबकि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

देहात पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि मरने वाले युवक की पहचान रजत (22) के रूप में की गयी है और वह गंगोह थाने के सागांठेड़ा गांव का रहने वाला था ।

शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

इस बीच, शर्मा ने बताया कि आंध्र प्रदेश से कथित रूप से अपहरण कर लाई गई युवती का क्षत विक्षत शव आंध्र प्रदेश और स्थानीय पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया है ।

उन्होंने बताया कि सहारनपुर के दो युवक बासित और तैयब कथित रूप से तस्लीमा नामक युवती को अपने प्रेमजाल मे फंसाकर उसे सहारनपुर ले आये थे । उन्होंने बताया कि युवती अपने धर से लगभग साढे तीन लाख रूपये के जेवर साथ लायी थी ।

अधिकारी ने बताया कि दोनों ने तस्लीमा को यमुना में धक्का दे दिया औरा उसका आभूषण लेकर फरार हो गये । उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों - बासित और तैयब को गिरफ्तार कर लिया है ।

उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos