लाइव न्यूज़ :

चाकू गोद कर युवक ने की युवती की हत्या

By भाषा | Updated: July 4, 2021 18:32 IST

Open in App

जयपुर, चार जुलाई राजस्थान के नागौर जिले में एक युवक ने 17 वर्षीय प्रेमिका की कथित रूप से चाकू गोद कर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने रविवार को बताया कि घटना शनिवार रात की गुढा भगवानदास इलाके में हुयी, जहां विनोद नामक युवक ने 17 वर्षीय युवती की कथित रूप से चाकू गोद कर हत्या कर दी ।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में युवक भी घायल हो गया था लेकिन वह घटना स्थल से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि युवती को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को रविवार को हिरासत में ले लिया गया और वह अस्पताल में उपचाराधीन है।

पुलिस ने बताया कि ‘‘हमले के बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह कह रहा है कि वो अपनी प्रेम कहानी को अमर बनाना चाहता है इसलिये उसने युवती को चाकू मार दिया।’’

उन्होंने बताया युवती, युवक के गांव की रहने वाली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए