लाइव न्यूज़ :

युवक ने किया आत्‍महत्‍या का प्रयास, दो टुकड़े होने के बाद भी जीवित

By भाषा | Updated: January 4, 2021 21:54 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र) चार जनवरी शाहजहांपुर जिले में सोमवार को ट्रेन से कटकर युवक ने कथित रूप से आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन शरीर के दो टुकड़े होने के बावजूद वह अभी जीवित है और उसका जिले के राजकीय मेडिकल कालेज में उपचार किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने बताया कि थाना रोजा अंतर्गत हथोड़ा गांव में रहने वाला युवक हर्षवर्धन (26) किसी विद्यालय में टैक्सी चलाता है। उन्‍होंने बताया कि आज सुबह हथोड़ा स्टेडियम के पीछे रेलवे लाइन पर दिल्ली से लखनऊ जा रही एक ट्रेन से वह कट गया।

उन्होंने बताया कि इसी बीच लखनऊ की ओर से आई मालगाड़ी के ड्राइवर ने दोनों लाइनों के बीच में धड़ पड़ा देखा तो कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसी बीच पुलिस ने पहुँचकर देखा तो युवक पड़ोस में ही नहर के पानी में पड़ा था तथा कह रहा था कि ‘‘हमें बचा लो साहब हमने आत्महत्या की है।’’

कुमार ने बताया कि युवक के नाभि के नीचे पृष्ठ भाग के पास से दो टुकड़े हो गए हैं और उसके शरीर का एक हिस्‍सा रेलवे लाइन से घिसट कर नहर के पानी में चला गया जिससे उसका रक्तस्राव रुक गया।

पुलिस ने युवक को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा है जहां डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन प्रभारी चिकित्‍साधिकारी डाक्‍टर मोहम्‍मद मेराज ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''दो हिस्सों में कटे युवक का धड़ कमर की हड्डी से 10 सेंटीमीटर नीचे से कटा है और उसका लीवर किडनी समेत सभी अंग सुरक्षित है और अब तक तीन यूनिट ब्लड चढ़ाया जा चुका है।''

मेडिकल कॉलेज की मुख्‍य जनसंपर्क अधिकारी डॉ पूजा पांडे त्रिपाठी ने बताया, ''ट्रेन से दो हिस्सों में कटे युवक की हालत अभी भी काफी गंभीर बनी हुई है। यदि हालत में सुधार होता है तो फिर उसे अन्य जगह रेफर करने के बारे में सोचा जा सकता है।'' उन्होंने कहा कि अभी केवल इमरजेंसी मैनेज की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू