लाइव न्यूज़ :

दूसरी कड़ी लेकर हाजिर हैं 'इकिगाई' के लेखक

By भाषा | Updated: October 10, 2021 17:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर हेक्टर गार्सिया और फ्रांसेस्क मिरालेस ने इकिगाई पर अपनी पुस्तक की अगली कड़ी लिखी है जो इस अवधारणा के सभी पहलुओं को खोजने और सशक्त बनाने का प्रयास करती है जिसका अर्थ जापानी में 'जीने का एक कारण' है।

टटल पब्लिशिंग द्वारा प्रकाशित, "द इकिगाई जर्नी: ए प्रैक्टिकल गाइड टू फाइंडिंग हैप्पीनेस एंड पर्पज द जापानीज वे" का वितरण भारत में पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया द्वारा किया जा रहा है। यह 12 अक्टूबर को बाजार में उतरेगी।

कहा जाता है कि जापान के लोग दुनिया में सबसे लंबा जीवन जीते हैं और यहां सबसे बड़ी संख्या में 100 साल से ऊपर के लोग हैं - जिनमें से कई अपनी खुशी और दीर्घायु के आधार के रूप में इकिगाई की अपनी मजबूत भावना का हवाला देते हैं।

कई "स्व-देखभाल" प्रथाओं के विपरीत, जिसके लिए अत्यधिक व्यस्त दुनिया में अलग से समय देने

की आवश्यकता होती है, इकिगाई पद्धति एक व्यस्त जीवन में शांति और तृप्ति पाने में मदद करती है।

लेखक अपनी पुस्तक को "एक उपकरण के रूप में बयां करते हैं जो आपके अतीत को समझने में आपकी मदद करके आपके भविष्य में क्रांति ला सकता है ताकि आप अपने वर्तमान को जिस तरह से चाहें जी सकें।”

अपनी पहली पुस्तक "इकिगाई: द जापानीज सीक्रेट टू ए लॉन्ग एंड हैप्पी लाइफ" में, उन्होंने इकिगाई की अवधारणा की खोज की, लेकिन पाठक के लिए एक महत्वपूर्ण प्रश्न छोड़ दिया था: "अपना इकिगाई कैसे खोजें?"

इस दूसरी किताब में उन्होंने इसी सवाल का जवाब देने की कोशिश की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos