लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में हो रहे सकारात्मक बदलावों को दुनिया देख रही है: केजरीवाल

By भाषा | Updated: November 23, 2020 00:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुनियाभर के सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची में दिल्ली के 62वां स्थान हासिल करने का श्रेय शहर की जनता को देते हुए रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में हो रहे सकारात्मक बदलावों को दुनिया देख रही है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''समस्त दिल्ली वासियों के लिये खुशखबरी। सभी दिल्ली वालों ने बीते छह साल में कड़ी मेहनत करके ऐसा कर दिखाया। दिल्ली में हो रहे सकारात्मक बदलावों को दुनिया देख रही है। ''

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा दिल्ली भारत का एकमात्र शहर है, जो अपनी रैंक में सुधार करके 81वें स्थान से यहां पहुंचा है।

सिसोदिया ने ट्वीट किया, ''सभी गौरवान्वित दिल्ली वासियों और अरविंद केजरीवाल को उनके नेतृत्व के लिये बधाई। हमारी प्यारी दिल्ली ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ शहरों में 62वां स्थान प्राप्त किया है। इस सूची में दिल्ली भारत का एकमात्र शहर है। पिछली बार दिल्ली 81वें स्थान पर थी, जिसकी रैंकिंग में जबरदस्त सुधार हुआ है।''

कनाडा के वैंकुवर स्थित रेसोनेंस कंसलटेंसी लिमिटेड ने हाल ही में 10 लाख से अधिक आबादी वाले दुनिया के 100 सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची जारी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग