सतत विकास में भारत के दृढ़ विश्वास को लेकर विश्व उसकी ओर देख रहा: भागवत
By भाषा | Updated: October 3, 2021 01:28 IST2021-10-03T01:28:55+5:302021-10-03T01:28:55+5:30

सतत विकास में भारत के दृढ़ विश्वास को लेकर विश्व उसकी ओर देख रहा: भागवत
जम्मू, दो अक्टूबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को कहा कि विश्व सतत विकास और पारिस्थितिकी हितैषी जीवन शैली में भारत के दृढ़ विश्वास को लेकर उसकी ओर देख रहा है।
उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि भारत में सदियों से लोकतंत्र की परंपरा रही है।
भागवत ने कहा, ‘‘समाज को राष्ट्र को मजबूत करने के लिए गरिमापूर्ण व्यवहार करना होगा। हम साथ मिलकर भारत को नयी ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। पूरा विश्व अपने जीवन को खुशहाल और सुंदर बनाने के लिए हमारे देश के जीवन और विचारों का अनुसरण करेगा।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।