लाइव न्यूज़ :

मैसूरु में सादे तरीके से शुरू हुआ विश्व प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव

By भाषा | Updated: October 7, 2021 15:19 IST

Open in App

मैसूरु, सात अक्टूबर लगातार दूसरे साल कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बीच मैसूरु का 10 दिन चलने वाला प्रसिद्ध दशहरा उत्सव बृहस्पतिवार को धार्मिक रीति रिवाज से शुरू हुआ। ‘नाद हब्बा’ (राजकीय पर्व) के नाम से प्रसिद्ध इस उत्सव में पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के साथ अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए जिन्होंने देवी चामुंडेश्वरी की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा की।

देवी चामुंडेश्वरी का मंदिर चामुंडी पहाड़ी पर स्थित है और उन्हें मैसूरु के राजपरिवार की कुलदेवी माना जाता है। पूर्व विदेश मंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रह चुके एस एम कृष्णा को सरकार की ओर से दशहरा पर्व का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया गया था। मैसूरु प्रभारी और सहकारिता मंत्री एस टी सोमशेखर, राजस्व मंत्री आर अशोक, कन्नड और संस्कृति मंत्री वी सुनील कुमार, धार्मिक अनुदान, वक्फ और हज मंत्री शशिकला जोले और मैसूरु के सांसद प्रताप सिम्हा भी इस मौके पर मौजूद रहे।

कोविड-19 महामारी के कारण सरकार ने 412वां दशहरा पर्व सादे तरीके से मनाने का निर्णय लिया था। राज्य सरकार ने मैसूरु में दशहरा मनाने के लिए दिशा निर्देश जारी किये हैं जिसके अनुसार, प्रमुख स्थलों पर त्यौहार मनाने के लिए 500 से ज्यादा लोग एकत्र नहीं हो सकते। देवी चामुंडेश्वरी की सेवा करने को “सौभाग्य” बताते हुए मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा कि कोविड के कारण दो साल तक विश्व प्रसिद्ध दशहरा धूमधाम से नहीं मनाया जा सका।

उन्होंने कहा, “मैंने देवी से प्रार्थना की है कि कोविड महामारी और सभी समस्याओं से राज्य के लोगों की रक्षा करें।” एस एम कृष्णा ने अपने भाषण में कहा कि युवा राष्ट्र की संपत्ति हैं और उन्हें सही दिशा मिलनी चाहिए। मैसूरु के साथ अपने संबंधों को याद करते हुए उन्होंने राजपरिवार द्वारा मैसूरु में किये गये योगदान का स्मरण किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित