लाइव न्यूज़ :

दरभंगा में प्रदेश के दूसरे एम्स को खोलने का काम शुरू हो गया है: मंत्री

By भाषा | Updated: March 15, 2021 23:54 IST

Open in App

पटना, 15 मार्च बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सोमवार को कहा कि दरभंगा में प्रदेश के दूसरे एम्स को खोलने का काम शुरू हो गया है।

बिहार विधान परिषद में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए स्वास्थ्य विभाग के 13264.86 करोड़ रुपये की बजटीय मांग पर चर्चा के बाद सरकार की ओर से जवाब देते हुए पांडेय ने कहा कि दरभंगा में प्रदेश के दूसरे एम्स को खोलने का काम शुरू हो गया है। इसकी स्वीकृति केंद्र सरकार से मिल गयी है।

उन्होंने कहा कि कल ही केंद्र की एक टीम आयी थी और उसने दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल का मुआयना किया है। दरभंगा में प्रदेश के दूसरे एम्स के लिए राशि की भी स्वीकृति मिल गयी है।

मंत्री ने कहा कि दरभंगा में प्रदेश के दूसरे एम्स के लिए 200 एकड़ भूखंड के हस्तानांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गयी है और मिट्टी भरायी का काम कुछ दिनों के बाद शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बिहार देश का शायद दूसरा ऐसा राज्य जहां एक से अधिक एम्स की इकाईयां होंगी।

उल्लेखनीय है कि बिहार में एम्स की पहली इकाई प्रदेश की राजधानी पटना में स्थापित की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब