लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के 50 साल में जो काम नहीं हुए, वे मोदी सरकार ने 7 साल में कर दिखाए: अल्फोंस

By भाषा | Updated: October 11, 2021 21:53 IST

Open in App

जयपुर, 11 अक्टूबर पूर्व केन्द्रीय मंत्री और राज्यसभा सदस्य केजे अल्फोंस ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस सरकार के 50 वर्षों के शासन में जो कार्य नहीं हुए, उन्हें मोदी सरकार ने सात साल में कर दिखाया है जिससे आत्मनिर्भरता के साथ पूरी दुनिया में भारत का स्वाभिमान बढ़ा है।

अल्फोंस ने यहां कहा कि उनकी नयी किताब ‘‘एक्सेलेरेटिंग इंडिया, 7 इयर्स ऑफ मोदी गर्वमेंट” में मोदी सरकार द्वारा सभी क्षेत्रों में किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों व उपलब्धियों के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपने सात साल के शानदार कार्यकाल में तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर हर वर्ग को लाभान्वित किया है।

अल्फोंस ने बताया कि, पुस्तक में मोदी सरकार द्वारा सभी क्षेत्रों में किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों व उपलब्धियों के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस सरकार के 50 वर्षों के शासन में जो कार्य नहीं हुये, वो मोदी सरकार ने 7 वर्षों में कर दिखाया है, जिससे आत्मनिर्भरता के साथ पूरी दुनिया में भारत का स्वाभिमान बढ़ा है।”

अल्फोंस ने कहा कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विपक्ष को सवाल करने से पहले इस पुस्तक को पढ़ना चाहिए और बाद में बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी यह पुस्तक पढ़नी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो