लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेटूो की पिंक लाइन के बंद पड़े खंड का काम पूरा हुआ; कोविड-19 के कारण कार्य में हुई देरी

By भाषा | Updated: June 25, 2021 16:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जून दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर बंद पड़े खंड के एक छोटे से हिस्से पर जारी 'सिविल कार्य' पूरा हो गया है। इस प्रकार 58 किमी लंबे कॉरिडोर पर लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मजलिस पार्क-शिव विहार कॉरिडोर या पिंक लाइन पर 38 स्टेशन हैं।

हालांकि, पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में एक छोटा सा हिस्सा दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अधिकारियों के लिए लंबे समय से अड़चन बना हुआ था, जिस वजह से कुछ दूरी तक यहां लाइन टूटी हुई थी।

लाइन को जोड़ने का काम सितंबर 2020 तक पूरा होने की उम्मीद थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसमें देरी हो गई। सूत्रों ने पिछले अक्टूबर में बताया था, कि इस खंड पर 289 मीटर लंबे हिस्से को जोड़ना अभी शेष है।

सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि इस साल 31 मार्च तक काम पूरा होने की उम्मीद थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर की वजह से काम में और देरी हुई।

एक आधिकारिक सूत्र ने बताया, "इस खंड पर सिविल कार्य हाल ही में पूरा हुआ, हालांकि यह एक बड़ी उपलब्धि है। पिंक लाइन को अब भौतिक रूप से पूरा कर दिया गया है।"

यह पूछे जाने पर कि खंड पर मेट्रो का परिचालन कब शुरू होने की उम्मीद है, उन्होंने कहा, मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) की मंजूरी के लिए जाने से पहले इस पर बिजली और अन्य काम, और ट्रायल रन अभी बाकी हैं, इसलिए अभी तक कोई तारीख तय नहीं की गई है।

गौरतलब है कि पिंक लाइन को 2018 में कई चरणों में खोला गया था और लाइन के सभी स्टेशन खोले जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos