लाइव न्यूज़ :

चांदनी चौक में पैदल पथ परियोजना का काम एक महीने में पूरा हो जाएगा : आप सरकार ने अदालत से कहा

By भाषा | Updated: November 4, 2020 20:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि चांदनी चौक इलाके में पैदल यात्रा से संबंधित परियोजना का काम एक महीने में पूरा होने की संभावना है।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति प्रतीक जालान की पीठ के समक्ष दिल्ली सरकार के अतिरिक्त स्थायी वकील नौशाद अहमद खान ने यह जानकारी दी।

दरअसल परियोजना में देरी होने की खबरें मीडिया में आने के बाद उच्च न्यायालय द्वारा स्वत: संज्ञान वाली जनहित याचिका की सुनवाई पीठ के समक्ष आई थी। हालांकि पीठ ने इसकी सुनवाई से खुद को अलग कर लिया और इसे न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति सुब्रह्मण्यम प्रसाद की पीठ के समक्ष 11 नवंबर को सूचीबद्ध किए जाने का निर्देश दिया।

न्यायमूर्ति कोहली की अध्यक्षता वाली पीठ ने मीडिया में आई खबरों की तस्वीरों के आधार पर आठ अक्टूबर को ‘इस क्षेत्र की दयनीय’ स्थिति का स्वत: संज्ञान लिया था और उच्च न्यायालय की रजिस्ट्री को इस संबंध में जनहित याचिका दायर करने का निर्देश दिया।

मीडिया में आई खबरों में दावा किया गया था कि लाल किला से लेकर चांदनी चौक में फतेहपुरी मस्जिद तक लोगों के पैदल चलने के लिए सड़क निर्माण की परियोजना अटक गई है। उच्च न्यायालय ने यह भी संज्ञान लिया कि खबरों के साथ वाली तस्वीरों में पैदल पथ पर पत्थर और अन्य सामान बिखरे पड़े हैं।

दरअसल यह परियोजना पूरे चांदनी चौक इलाके की पुनर्विकास परियोजना का हिस्सा है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह