लाइव न्यूज़ :

समाज के लिए मिसाल है कोरोनाकाल में चिकित्सकों का काम : मिश्र

By भाषा | Updated: June 30, 2021 20:10 IST

Open in App

जयपुर, 30 जून राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को कोरोना काल में अपने जीवन तक कर परवाह किए बगैर पूरे लगन से अपना काम करने वाले चिकित्सकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि महामारी के दौरान उनकी सेवा, समाज के समक्ष एक मिसाल है और उनके इस योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

मिश्र प्राइवेट हॉस्पिटल्स एण्ड नर्सिंग होम्स सोसायटी तथा महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज एण्ड टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित ‘डॉक्टर्स डे ईव‘ कार्यक्रम को ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे।

राज्यपाल ने कोरोना काल में अहर्निश सेवाएं देते जीवन का बलिदान देने वाले चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों को श्रद्धानमन करते हुए कहा कि जीवन ईश्वर प्रदत्त है परन्तु इस जीवन को बचाने का काम डॉक्टर करते हैं। राज्यपाल ने मरीजों के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले राजस्थान के 79 चिकित्सकों की पुण्यात्मा की शांति तथा उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना भी की।

उन्होंने कहा कि चिकित्सक बगैर किसी भेदभाव के जीवन बचाने का काम करते हैं और महामारी में भी चिकित्साकर्मियों की सेवाएं शानदार रही हैं। उन्होंने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की पूर्व संध्या पर भारत रत्न डॉ. बी.सी. रॉय को याद करते हुए कहा कि उन्होंने बंगाल के मुख्यमंत्री रहते हुए भी चिकित्सा सेवा के अपने काम को कभी नहीं छोड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए