लाइव न्यूज़ :

महिला वकीलों ने प्रधान न्यायाधीश से पश्चिम बंगाल की हिंसा का संज्ञान लेने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: May 24, 2021 18:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई देश की 2,000 से ज्यादा महिला वकीलों ने प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा का संज्ञान लेने और मामलों की जांच तथा प्राथमिकियां दर्ज करने के लिए एक विशेष जांच टीम बनाने का अनुरोध किया है।

पत्र पर 2093 महिला वकीलों के दस्तखत हैं और इनमें कई वकीलें पश्चिम बंगाल की भी हैं। पत्र में दावा किया गया है कि राज्य में दो मई के बाद से शुरू हुई हिंसा में महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा गया।

महिला वकीलों ने कहा है कि राज्य में दो मई से हिंसा के कारण ‘संवैधानिक संकट’ की स्थिति है और इस वजह से राज्य में नागरिकों की हालत खराब है।

पत्र में कहा गया, ‘‘हिंसा की घटनाओं ने भारत की हजारों महिला वकीलों को हिला दिया है और उनकी अंतरात्मा को चोट पहुंची है। यह बहुत दुख की बात है कि हिंसा के साजिशकर्ताओं ने महिलाओं और बच्चों को भी नही छोड़ा।’’

पत्र में कहा गया कि गुंडों के साथ पुलिस की मिलीभगत थी और पीड़ित इस हालत में नहीं थे कि वे अपनी शिकायतें दर्ज कराएं और राज्य में ‘संवैधानिक तंत्र पूरी तरह ध्वस्त’ हो गया।

पत्र में अनुरोध करते हुए कहा गया, ‘‘मामले का संज्ञान लें और प्राथमिकी दर्ज करने और मौतों तथा हमलों की जांच के लिए विशेष जांच टीम का गठन करें।’’

पीड़ितों की शिकायतें दर्ज करने के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस के बाहर के किसी अधिकारी को नोडल अधिकारी भी बनाने की मांग की गयी है।

प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) को लिखे पत्र में पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक को प्राथमिकता के आधार पर सभी स्तर पर एक प्रभावी शिकायत प्रणाली स्थापित करने और पुलिस विभाग को मिली शिकायतों के संबंध में शीर्ष अदालत के सामने दैनिक रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?