लाइव न्यूज़ :

महाकाल मंदिर में बॉलीवुड गाने पर डांस करते हुए अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने वाली महिला ने माफी मांगी

By भाषा | Updated: October 10, 2021 19:43 IST

Open in App

उज्जैन (मध्य प्रदेश), 10 अक्टूबर प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर परिसर में बॉलीवुड फिल्म के गाने पर डांस करते हुए विवादास्पद वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर डालने वाली इंदौर निवासी एक महिला ने आपत्ति जताए जाने के बाद माफी मांगी है।

गौरतलब है कि वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद मंदिर के पुजारियों एवं हिंदू संगठनों ने इसपर घोर आपत्ति जतायी थी।

महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने रविवार को बताया कि यह वीडियो महाकाल मंदिर के परिसर स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में बनाया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘मनीषा रोशन नाम की महिला का यह वीडियो था और बाद में उसने अपने इस कृत्य के लिए माफी भी मांग ली है। उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अपने इन सभी विवादास्पद वीडियो को हटा भी दिया है।’’

जूनवाल ने बताया कि इस संबंध में महाकाल पुलिस थाने में शिकायत भी की गई थी। उन्होंने कहा कि मनीषा ने पुलिस को भी अपने इस कृत्य के लिए माफी का पत्र दिया है।

हालांकि, महाकाल मंदिर थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है।

इस बीच, मनीषा ने बाद में एक वीडियो जारी कर अपने बयान में कहा, ‘‘मैंने उज्जैन स्थित मंदिर में अपने वीडियो बनाये थे, जो पुजारियों एवं हिंदू संगठनों को अच्छे नहीं लगे और उन्होंने इस पर आपत्ति जताई। मैं इसके लिए माफी मांगती हूं। मेरा इरादा किसी को आहत करने की नहीं थी। मैं आगे भी ध्यान रखूंगी कि किसी की भावना आहत न हो।’’

ये वीडियो इस महिला ने फिल्मी गाने ‘रग-रग में इस तरह तू समाने लगा’ पर हाल ही में बनाये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन