लाइव न्यूज़ :

युवती को दबंगों ने जलाया, लगभग एक माह बाद मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 1, 2020 17:21 IST

Open in App

भदोही (उप्र), ए‍क दिसंबर जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र में 21 साल की एक यवुती को कथित तौर पर उसके घर में घुसकर मिट्टी का तेल डालकर जलाए जाने का मामला सामने आया है। पचास प्रतिशत जली अवस्‍था में लड़की का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह घटना 23 अक्‍टूबर की है लेकिन इसमें लगभग एक माह बाद एक महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अधिकारियों ने कहा कि दबंग आरोपी अस्‍पताल में जाकर पीड़ित परिवार को धमकाते थे जिससे तहरीर बहुत देर से मिली और देर से मामला दर्ज हुआ।

गोपीगंज के प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने दर्ज मामले के आधार पर मंगलवार को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में 23 अक्‍टूबर को रात लगभग बारह बजे निर्मला देवी के घर में उसके पड़ोसी विकास, अखिलेश, राम प्रसाद, सियाराम और बिन्दा देवी गलत नीयत से घुस गए तथा उसे पकड़कर उसपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी। इसके बाद वे उसे एक कमरे में बंद कर भाग गए।

थाना प्रभारी के मुताबिक बुरी तरह जलने से चीख रही युवती की आवाज़ से आसपास के लोगों ने वहां पहुंचकर उसे बाहर निकाला तथा सरकारी अस्पताल ले गए जहाँ से उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।

उन्‍होंने बताया कि महिला के इलाज के दौरान दबंग आरोपी अस्पताल पहुंचकर कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देते रहे। अकेली बेटी के साथ रहने वाली उसकी मां ने मुंबई से अपने पति को 27 नवंबर को बुलाया और बेटी के साथ हुई घटना के संदर्भ में 29 नवंबर को मामला दर्ज कराया।

सिंह ने बताया इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पचास प्रतिशत तक जली युवती का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos