लाइव न्यूज़ :

आश्रम से लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म

By भाषा | Updated: December 27, 2020 17:57 IST

Open in App

जींद, 27 दिसंबर आश्रम से लौट रही महिला को फल में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दो व्यक्तियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक व्यक्ति को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस की एक अधिकारी के मुताबिक शहर थाना इलाके की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 19 दिसंबर को वह नहर के निकट बने आश्रम में गई हुई थी जहां उसकी मुलाकात गांव डाटा हिसार निवासी कृष्ण से हुई। शिकायत के मुताबिक देर शाम को जब वो कृष्ण और एक अन्य व्यक्ति के साथ आश्रम से घर की तरफ लौट रहे थे तो कृष्ण ने उसे खाने को फल दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गई।

शिकायत के मुताबिक उसके होश में न होने का फायदा उठाकर दोनों ने उसके साथ नहर के निकट सुनसान जगह पर सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में आरोपी उसका मोबाइल फोन भी छीनकर अपने साथ ले गए।

महिला थाना प्रभारी गीता ने बताया कि महिला आश्रम से घर लौट रही थी और उसे फल में कोई नशीला पदार्थ देकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की शिकायत दी गई थी। उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा