लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य केंद्र के बैंच पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, मौत

By भाषा | Updated: July 25, 2021 23:25 IST

Open in App

जींद, 25 जुलाई हरियाणा के जींद जिले के सफीदों के मुआना गांव के स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने बेंच पर ही शिशु को जन्म दिया हालांकि, कुछ ही समय में नवजात की मौत हो गयी । ग्रामीणों ने इसकी जानकारी दी ।

ग्रामीणों ने दावा किया कि प्रसव पीड़ा होने पर कृष्णा नामक महिला जब स्वास्थ्य केंद्र पहुंची तो वहां सफाई कर्मचारी के अलावा कोई नहीं मिला । उन्होंने बताया कि वहां न तो डाक्टर और न ही नर्स मौजूद थीं ।

उन्होंने बताया कि सफाईकर्मियों से नंबर लेकर नर्स को फोन मिलाया तो उसने कहा कि उसके पास सोमवार दोपहर दो बजे तक कोई समय नहीं है।

ग्रामीणों का कहना था कि इसके बाद गर्भवती महिला को अस्पताल के बेंच पर लिटाया गया और वह दर्द से करीब तीन घंटे तक वहां तड़पती रही और आखिर में बेंच पर ही उसने बच्चे को जन्म दे दिया, कुछ ही देर में पैदा हुए बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मनजीत सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और वो इस मामले में जांच करवाएंगे तथा जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र