लाइव न्यूज़ :

स्कॉर्पियों और मोटरसाइकिल की भिंडत में महिला और उसके दो बेटों की मौत, सदमे से दादी की भी गई जान

By भाषा | Updated: January 9, 2021 15:33 IST

Open in App

सहारनपुर (उप्र), नौ जनवरी जिले के बेहट थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक स्कॉर्पियों और मोटरसाइकिल की हुई भिडंत में मोटरसाइकिल सवार महिला और उसके दो बेटों की मौत हो गई। इस हादसे के कथित सदमे से बच्चों की दादी की भी मौत हो गई।

सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (देहात) देहात अतुल शर्मा ने शनिवार को ‘पीटीआई- भाषा’ को बताया कि शुक्रवार शाम बेहट थाने के अंतर्गत बाबेलबुजुर्ग गांव के पास माजरा भोजेवाला गांव निवासी मुंतजीर का 18 वर्षीय बेटा साहिब अपनी मां इमराना (45) और छोटे भाई सैफ (11वर्ष) के साथ बेहट से दवा लेकर लौट रहा था।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान राजमार्ग पर तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियों कार ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

शर्मा ने बताया कि घटना से नाराज मृतकों के परिजन और ग्रामीण शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये नहीं ले जाने दिया बल्कि अपने साथ ले गए।

जानकारी के मुताबिक घर पर मुंतजीर की 70 वर्षीय मां अकबरी ने जब अपनी बहू और दो पोतों का शव देखा तो वह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और उनकी भी मौत हो गई, चारो को शनिवार को गांव के ही कब्रिस्तान में दफना दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल