पंजाब के संगरूर में महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियां घर में मृत पायी गईं

By भाषा | Updated: January 5, 2021 15:20 IST2021-01-05T15:20:17+5:302021-01-05T15:20:17+5:30

The woman and her two minor daughters were found dead at home in Sangrur, Punjab | पंजाब के संगरूर में महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियां घर में मृत पायी गईं

पंजाब के संगरूर में महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियां घर में मृत पायी गईं

चंडीगढ़, पांच जनवरी पंजाब के संगरूर जिले में 30 वर्षीय एक महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियां अपने घर में मृत पायी गईं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

संगरूर के पुलिस उपाधीक्षक सतपाल शर्मा ने फोन पर बताया कि बलजीत कौर को सोमवार शाम को सरोन गांव में उसके घर में पंखे से लटका पाया गया।

पुलिस ने बताया कि उसकी दो बेटियों- अर्शनूर कौर (4) और विरासत कौर (2) के शव बिस्तर पर पड़े थे।

पुलिस ने बताया कि शव को सबसे पहले महिला के पति ने काम से लौटने के बाद देखा।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The woman and her two minor daughters were found dead at home in Sangrur, Punjab

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे