लाइव न्यूज़ :

महिला ने भाभी पर नशीला पदार्थ खिलाकर बलात्कार कराने का आरोप लगाया, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 3, 2021 19:04 IST

Open in App

एटा तीन मार्च उत्तर प्रदेश के एटा जिले की एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी भाभी ने उसे बेहोशी की दवा खिलाकर उसका दुष्कर्म करवाया और बेहोशी की हालत में उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया है। इस वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है और छह महीने से उसके साथ बलात्कार किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता (27) ने मंगलवार को इस बाबत शिकायत दी थी जिस पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िता का आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप रहने के लिए मजबूर किया गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि पिछले छह महीनों से उसे ब्लैकमेल कर उसका बलात्कार किया जा रहा था।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर पंकज मिश्रा ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही प्राथमिकी दर्ज कर महज 12 घंटे में पीड़िता की भाभी और फिरोज़ाबाद में रहने वाले उसके अन्य रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामला एटा कोतवाली नगर क्षेत्र का है जहां एक महिला ने अपनी रिश्ते की भाभी द्वारा फिरोजाबाद के एक रिश्तेदार के साथ मिलकर नशीला पदार्थ खिलाकर उसका बलात्कार कराने तथा अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए