लाइव न्यूज़ :

पत्नी ने पढ़ाई नहीं करने को लेकर बच्चों को पीटा तो पति ने मार दिया चाकू

By भाषा | Updated: November 30, 2021 19:23 IST

Open in App

मुंबई, 30 नवंबर मुंबई के वकोला में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति ने पत्नी को कथित तौर पर अपने दो बच्चों की पिटाई करते हुए पाया तो उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

वकोला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना कलिना के शास्त्री नगर में हुई और आरोपी अविनाश वरपे (32) ने कुछ समय बाद आत्मसमर्पण कर दिया।

अधिकारी ने बताया,''उसने अपनी पत्नी जयश्री की गर्दन और पेट में कई बार वार किया, और उसकी हालत गंभीर है। फिर वह थाने आया और आत्मसर्पण कर दिया। हमने पाया है कि दंपति अक्सर छोटी-छोटी बातों पर लड़ते थे। पत्नी पढ़ाते समय बच्चों को मार रही थी, जिसके चलते पति ने उसे चाकू मार दिया।''

अधिकारी ने कहा कि उसने अपने दो बच्चों के सामने उसे चाकू मार दिया। घर से चीखों की आवाज आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस उपायुक्त डीएस स्वामी ने कहा, ''हमने हत्या के प्रयास के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत वरपे को गिरफ्तार किया है। जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos