लाइव न्यूज़ :

जींद में ‘भारत बंद’ का व्यापक असर, प्रतिष्ठान बजार रहे बंद : कंडेला

By भाषा | Updated: March 26, 2021 18:40 IST

Open in App

जींद, 26 मार्च संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को बुलाए गए ‘भारत बंद’ का व्यापक असर हरियाणा के जींद में रहा। यह दावा सर्वजातीय खाप पंचायतों के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला ने किया।

उन्होंने शुक्रवार को बताया कि तीन कृषि कानूनों और मंहगाई के खिलाफ किसानों एवं अन्य संगठनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्यमार्ग सहित 35 स्थानों को बाधित किया।

कंडेला ने दावा किया कि जींद आंदोलन के समर्थन में दोपहर तक बाजार एवं अनाज मंडियां भी बंद रही।

उन्होंने दावा किया कि भारत बंद के तहत दिल्ली-भठिंडा रेल मार्ग एवं जींद-रोहतक, जींद-पटियाला, जींद-कैथल, जींद-करनाल, जींद-सफीदों, असंध-पानीपत, जींद-हिसार, जींद-हिसार, जींद-बरवाला, नरवाना-टोहाना, जींद-गोहाना सड़क मार्ग 12 घंटे तक बाधित रहे।

किसानों के प्रदर्शन के चलते सड़कों पर कई जगह जाम देखने को मिला। वहीं, धरना दे रहे किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान के मद्देनजर प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया था।

डीआइजी सह एसपी ओमप्रकाश नरवाल ने बताया ‘भारत बंद’ के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता व्यवस्था की थी।

उन्होंने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर अर्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई थी और जिन रास्तों को बाधित किया गया वहां की वीडियोग्राफी करवाई गई है।

वहीं किसानों ने भिवानी जिले में भी करीब 20 स्थानों पर एवं चरखी दादरी में 17 स्थानों पर सड़क एवं रेलमार्ग बाधित करने का दावा किया।

भिवानी के मुंढ़ाल गांव में प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे किसान नेता जोगेंद्र तालु ने कहा कि जब तक कृषि से जुड़े तीनों काले कानून वापस नहीं होंगे,तबतक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि भिवानी में कम से कम तीन स्थानों पर रेल मार्ग को और 15 से 17 स्थानों पर सड़क मार्ग को बाधित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो