लाइव न्यूज़ :

8 दिसम्बर को हुई थी शादी, 16 दिन बाद शहीद, नवविवाहिता ने दी चिता पर विदाई

By भाषा | Updated: December 26, 2019 17:56 IST

सौरभ कटारा मंगलावार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में शहीद हो गए थे और उनका अंतिम संस्कार भरतपुर जिले के गांव बारौली ब्राह्मण में किया गया। भरतपुर के जिला कलेक्टर नथमल डिडेल ने बताया कि शहीद सौरभ कटारा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान से किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपर्यटन व देवस्थान मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने शहीद के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्वांजलि अर्पित की।एक अधिकारी के अनुसार शहीद कटारा को उनके छोटे भाई अनूप कटारा ने मुखाग्नि दी।

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में शहीद हुए जवान सौरभ कटारा का गुरुवार को उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

सौरभ कटारा मंगलावार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में शहीद हो गए थे और उनका अंतिम संस्कार भरतपुर जिले के गांव बारौली ब्राह्मण में किया गया। भरतपुर के जिला कलेक्टर नथमल डिडेल ने बताया कि शहीद सौरभ कटारा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान से किया गया।

पर्यटन व देवस्थान मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने शहीद के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्वांजलि अर्पित की। एक अधिकारी के अनुसार शहीद कटारा को उनके छोटे भाई अनूप कटारा ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन व सेना के अधिकारियों के साथ साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे जिन्होंने शहीद को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। 

जम्मू कश्मीर की सेना में कार्यरत जवान सौरभ कटारा कुपवाड़ा में हुए बम ब्लास्ट में शहीद हो गया।  शहीद फौजी सौरभ कटारा की 16 दिन पूर्व 8 दिसम्बर को शादी हुई थी। शहीद की पत्नी पूनम व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं। वही प्रशासन ने फौजी सौरभ कटारा के शव की बुधवार शाम तक गांव आने की संभावना जताई हैं।

जानकारी अनुसार, मृतक सौरभ का बुधवार को जन्मदिन था। सौरभ व उसके बड़े भाई की आठ दिसंबर को भी दो सगी बहनों के साथ शादी हुई थी। जिसके बाद छुट्टी पूरी कर पांच दिन पहले ही गांव से नौकरी पर कुपवाड़ा गया था। घटना की सूचना मिलने पर गांव में मातम छा गया। बड़ी संख्या में लोग सौरभ कटारा के घर से कुछ दूरी पर एकत्रित हुए।

टॅग्स :राजस्थानजम्मू कश्मीरभारतीय सेनापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है