उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहा
By भाषा | Updated: February 28, 2021 23:53 IST2021-02-28T23:53:35+5:302021-02-28T23:53:35+5:30

उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहा
लखनऊ, 28 फरवरी उत्तर प्रदेश में रविवार को मौसम शुष्क रहा और अगले दो-तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य की राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस जबकि प्रयागराज का न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान नजीबाबाद में 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में एक मार्च, दो मार्च और तीन मार्च को भी मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।