लाइव न्यूज़ :

जिस तरह से कमलनाथ ने उपचुनाव लड़ा, वैसे ही सरकार चलाए होते तो वह नहीं गिरती : उमा

By भाषा | Updated: November 11, 2020 21:32 IST

Open in App

भोपाल, 11 नवंबर भाजपा नेता उमा भारती ने बुधवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को हुए उपचुनाव को उन्होंने बहुत अच्छे तरीके से लड़ा। उमा भारती ने कहा कि अगर वह इतने अच्छे तरीके से अपनी सरकार चलाए होते तो उनकी 15 महीने की सरकार नहीं गिरती।

उमा ने यहां एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘कमलनाथ जी ने भी (28 विधानसभा सीटों पर हुआ) उपचुनाव बहुत अच्छा लड़ा... वह इसी तरह से अपनी सरकार चलाए होते तो मामला गड़बड़ नहीं होता (उनकी सरकार नहीं गिरती)।’’

उमा ने कहा, ‘‘वह (कमलनाथ) बहुत ही सभ्य व्यक्ति हैं। वह मेरे बड़े भाई जैसे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ये चुनाव उन्होंने (कमलनाथ) बहुत ही टेक्निकल (तकनीकी रूप से) लड़ा। जैसे उन्होंने मलहरा में राम सिया भारती को खड़ा किया।’’

प्रदेश में 28 सीटों पर तीन नवंबर को हुए उपचुनाव में सत्तारुढ़ भाजपा ने 19 सीटों पर विजय हासिल की जबकि विपक्षी कांग्रेस को मात्र नौ सीटों से संतोष करना पड़ा है।

प्रदेश के पूर्व मंत्री गौरीशंकर शेजवार एवं उनके पुत्र मुदित शेजवार को उपचुनाव में सांची सीट से पार्टी प्रत्याशी डॉ. प्रभुराम चौधरी के लिए काम नहीं करने के आरोप पर मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के संबंध में उमा ने शेजवार को बचाव करते हुए कहा, ‘‘शेजवार को नोटिस देना औपचारिकता है। उस पर कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने पार्टी विरोध में काम नहीं किया।’’

उन्होंने कहा कि मैंने इस संबंध में विष्णुदत्त शर्मा से बात की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह