लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में बारिश हल्की होने से पंचगंगा नदी का जलस्तर मामूली कम हुआ

By भाषा | Updated: July 24, 2021 16:42 IST

Open in App

कोल्हापुर, 24 जुलाई महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित कोल्हापुर जिले में शनिवार दोपहर बारिश की तीव्रता कम हो गई जिससे पंचगंगा नदी में जल स्तर में मामूली कमी आई है।

अधिकारियों ने बताया कि नदी अब भी खतरे के निशान 43 फुट से काफी ऊपर 55.2 फुट पर बह रही है। उन्होंने बताया कि राजाराम बांध में शनिवार दोपहर पंचगंगा नदी का जलस्तर 55.2 फुट दर्ज किया गया है जो सुबह छह बजे 56 फुट पहुंच गया था। अधिकारियों के मुताबिक, सुबह से बरसात की तीव्रता कम हुई है।

गौरतलब है कि कोल्हापुर में 2019 में आई बाढ़ के दौरान राजाराम बांध में पंचगंगा नदी का जलस्तर 55 फुट तक पहुंच गया था। इस बीच पंचगंगा नदी के पास के इलाकों में रहने वाले लोगों को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और स्थानीय अधिकारी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं।

कोल्हापुर के पुलिस अधीक्षक शैलेश बलकावड़े ने कहा कि शिरोली गांव के पास मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग गाड़ियों की आवाजाही के लिए बंद है क्योंकि सड़क पर पानी भरा हुआ है।

तटीय कोंकण क्षेत्र के रायगढ़ के कुछ हिस्से व रत्नागिरी जिला और पश्चिमी महाराष्ट्र का कोल्हापुर जिला बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है। इसके अलावा सतारा जिले के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया