लाइव न्यूज़ :

रात भर हुई बारिश से मुल्लापेरियार जलाशय का जलस्तर बढ़ा, 8 शटर उठाये गए

By भाषा | Updated: November 3, 2021 18:09 IST

Open in App

इडुक्की (केरल), तीन नवंबर तमिलनाडु ने मुल्लापेरियार जलाशय के पांच शटर बंद करने के एक दिन बाद ही बुधवार को जलाशय के आठ शटर खोल दिए, क्योंकि रात भर हुई भारी बारिश ने वहां जलस्तर बढ़ा दिया।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन को एक पत्र लिखा है, जिन्होंने दोनों राज्यों के हितों की रक्षा करने का आश्वासन दिया है।

विजयन बुधवार को विधानसभा सत्र के दौरान 126 साल पुराने बांध के संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।

इडुक्की जिला प्रशासन ने एक विज्ञप्ति में कहा कि दिन के पहले पहर में तमिलनाडु द्वारा बांध के आठ शटर 60 सेंटीमीटर (सेमी) ऊपर उठाए गए थे।

बांध से कुल 3,981 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है और दोपहर के समय पानी का स्तर 138.95 फीट था।

केरल ने 29 अक्टूबर की सुबह इसके शटर खोले जाने से पहले ही जलाशय के डाउनस्ट्रीम के आसपास बसे लोगों को स्थानांतरित करने जैसी सावधानी बरती थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए