लाइव न्यूज़ :

अधिनायकवादी व्यवस्था के जरिये देश की आवाज को दबाया जा रहा है : राहुल

By भाषा | Updated: September 3, 2021 17:10 IST

Open in App

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया है कि मौजूदा समय में ‘अधिनायकवादी व्यवस्था’ के जरिये देश की आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने, अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जीवन पर भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से आयोजित एक फोटो प्रदर्शनी के संदर्भ में जारी वीडियो में यह टिप्पणी की। कांग्रेस नेता ने इस वीडियो में कहा, ‘‘मुझे याद है कि अपने पिता के साथ यात्रा के दौरान मैं यह पाता था कि ये दौरे सिर्फ लोगों के साथ जुड़ने के लिए नहीं होते थे, बल्कि ये लोगों की जरूरतों को समझने की कोशिश थी और लोग जो कहना चाहते थे, उसे वह सुनते थे।’’ जनता से मिलते हुए राजीव गांधी की एक तस्वीर की ओर इशारा करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘‘वह लोगों की भीड़ में पहुंच कर उनकी बात सुनते थे और कहते थे कि उनकी बात का समाधान इस माध्यम से निकाला जा सकता है।’’ राहुल गांधी के मुताबिक, ‘‘यह सफर था जिसमें वह लोगों को सुनने के लिए जाते थे और उन माध्यमों को देखते थे जिनसे राष्ट्र की आवाज को हकीकत में तब्दील किया जा सकता था।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘निश्चित तौर पर आज भी वह आवाज तेज है, लेकिन उसे बोलने नहीं दिया जा रहा है। इस आवाज को मीडिया और अधिनायकवादी व्यवस्था के जरिये कुचला जा रहा है। यह कोई अकेले व्यक्ति की आवाज नहीं है। जब लाखों लोग एक साथ बोलते हैं तो उसमें ताकत होती है।’’कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘आज की राजनीति की त्रासदी यह है कि मीडिया, व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक की दुनिया में बुनियादी तौर पर आवाज को दबाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह