लाइव न्यूज़ :

गोवा में टीएमसी नेताओं के दौरे से भाजपा शासित राज्य में तृणमूल के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज

By भाषा | Updated: September 24, 2021 15:16 IST

Open in App

पणजी, 24 सितंबर सांसद डेरेक ओ ब्रायन सहित तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कुछ वरिष्ठ नेताओं के गोवा पहुंचने के बाद से यह चर्चा तेज हो गई कि ममता बनर्जी नीत तृणमूल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में मैदान में उतर सकती है।

पार्टी सहयोगी प्रसून जोशी के साथ ओ ब्रायन बृहस्पतिवार दोपहर को दाबोलिम हवाई अड्डे पर उतरे जहां से वे पणजी पहुंचे।

संवाददाताओं द्वारा तटीय राज्य के दौरे पर आने की वजह पूछे जाने पर उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

गोवा के सियासी सूत्रों ने दावा किया है कि टीएमसी कांग्रेस के कुछ नेताओं और गोवा के निर्दलीय विधायक के संपर्क में है और अगले साल फरवरी में तय विधानसभा चुनावों के लिए उनके साथ हाथ मिलाने पर विचार कर रही है।

कांग्रेस विधायक एवं गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुइजिन्हो फलेरो के नाम पर चर्चा चल रही है जो टीएमसी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, उन्होंने ऐसी खबरों से इनकार किया है।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, “किसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया है। अगर मैं ऐसा कदम उठाउंगा तो पहले अपने कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श करुंगा।”

संवाददाताओं से बातचीत में, कांग्रेस के पूर्व विधायक एग्नेलो फर्नांडिस ने दावा किया कि कांग्रेस के भीतर बहुत नाराजगी है जिससे संभवतः पार्टी नेताओं के टीएमसी से हाथ मिलाने की अफवाहें फैली है।

फर्नांडिस ने कहा कि कांग्रेस के पिछले विधानसभा चुनावों में 17 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बावजूद वरिष्ठ नेताओं ने सरकार बनाने की अनुमति नहीं दी।

उन्होंने आरोप लगाया, "कुछ नेताओं को पार्टी में अपमान का सामना करना पड़ रहा है।"

हालांकि, उन्होंने इस बात की पुष्टि से इनकार किया है कि कांग्रेस का कोई नेता टीएमसी में शामिल हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर