लाइव न्यूज़ :

विश्व हिन्दू परिषद ने पश्विम बंगाल में हिंसा के पीड़ितों की सहायता के लिये लोगों से सहयोग की अपील की

By भाषा | Updated: May 18, 2021 20:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मई विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने मंगलवार को लोगों से पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुयी हिंसा के पीड़ितों की सहायता, सहयोग एवं पुनर्वास हेतु सहयोग देने की अपील की ।

विहिप में केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने अपने एक बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद हुयी हिंसा में काफी संख्या में लोग बेघर हुए और अनेक परिवार बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं ।

उन्होंने दावा किया कि इनमें अधिक संख्या में हिंदू बेघर हुए हैं ।

परांडे ने आरोप लगाया कि दो हजार से अधिक हिन्दुओं को आंतरिक तौर पर विस्थापित होना पड़ा और उन्हें असम, ओडिशा और झारखंड में शरण लेनी पड़ी ।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की काफी घटनाएं सामने आई ।

विहिप के केंद्रीय महामंत्री ने ऐसी स्थिति में लोगों से हिंसा में प्रभावित लोगों की सहायता, सहयोग एवं पुनर्वास हेतु सहयोग देने की अपील की ।

विश्व हिन्दू परिषद ने बयान के साथ दो बैंक खातों के नंबर भी जारी किया जिस पर सहायता भेजी जा सकती है ।

परांडे ने लोगों से अपील की कि देश-धर्म की रक्षा के लिए संघर्षरत बंगाल के हिंदू समाज के साथ खड़ा होना और उनकी सहायता के लिए तत्पर रहना संपूर्ण देश का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि इसके तहत बेघर हिंदुओं के लिए जीवन यापन की व्यवस्था, उनके घरों को बनाने एवं बसाने, अनाथ बच्चों को संभालने, घायलों की चिकित्सा, हिंदुओं पर बने झूठे मुकदमों को लड़ने आदि में सहयोग किया जायेगा ।

विहिप ने पिछले सप्ताह पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के संदर्भ में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से हस्तक्षेप करने की अपील की थी ।

विश्व हिन्दू परिषद ने न्यायपालिका से भी इन घटनाओं पर संज्ञान लेने का आग्रह किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग