लाइव न्यूज़ :

रसोइया के स्कूल चलाने का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापक समेत शिक्षकों का वेतन रोका गया

By भाषा | Updated: July 18, 2021 11:33 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 18 जुलाई बलिया जिले में एक प्राथमिक विद्यालय का संचालन एक रसोइये द्वारा किये जाने का वीडियो सामने आने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक समेत सभी शिक्षकों का वेतन रोककर मामले की जांच के आदेश दिये हैं।

बलिया जिले में रसड़ा के प्राथमिक विद्यालय मनिहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल हुआ, जिसमें एक रसोइया प्राथमिक विद्यालय का संचालन करती दिखाई दे रही है। वह वीडियो में बच्‍चों को पढ़ने के लिए दिशा-निर्देश देते भी दिख रही है। वह वीडियो में कह रही है कि विद्यालय में प्रधानाध्यापक नहीं आते हैं।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं और विद्यालय के सभी शिक्षकों और प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि मामले की जांच की जा रही है और प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों से एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उसके बाद दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा