लाइव न्यूज़ :

संभल में कुत्‍ते द्वारा शव खींचने का वीडियो वायरल हुआ, सफाई कर्मचारी और वार्ड ब्वॉय निलंबित

By भाषा | Updated: November 27, 2020 11:56 IST

Open in App

संभल (उप्र), 27 नवंबर संभल जिला अस्‍पताल में कुत्‍ते द्वारा एक शव खींचने का वीडियो वायरल होने के बाद एक सफाई कर्मचारी और एक वार्ड ब्वॉय को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही अस्पताल में आपात सेवा में तैनात चिकित्‍सक और फार्मासिस्‍ट से स्‍पष्‍टीकरण मांगा गया है।

जिला अस्पताल के मुख्‍य चिकित्‍सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉक्टर सुशील वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद सफाई कर्मचारी और वार्ड ब्वॉय को निलंबित कर दिया गया है और आपात सेवा में तैनात चिकित्सक और फार्मासिस्ट से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

उन्‍होंने कहा कि इस मामले में एक जांच समिति गठित की गई है, जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ अमिता सिंह ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि संभल के जिला अस्पताल की यह घटना बड़ी दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है तथा इस मामले में त्‍वरित कार्रवाई की गई है। उन्‍होंने बताया कि सीएमएस द्वारा बनाई गई जांच कमेटी की रिपोर्ट 24 घंटे में आएगी और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उल्‍लेखनीय है कि अमरोहा की रहने वाली 15 वर्षीय लड़की संभल जिले में गत दिनों एक दुर्घटना में घायल हो गई थी और उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई। अस्‍पताल में रखे लड़की के शव को कुत्‍ता खींच रहा था। इस घटना का करीब 20 सेकेंड का वीडियो वायरल हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं