लाइव न्यूज़ :

‘नौकरी के बदले सेक्स’ स्कैंडल में पीडि़ता के पिता ने बेटी के अपहरण का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: March 17, 2021 20:21 IST

Open in App

बेंगलुरु, 17 मार्च भाजपा विधायक रमेश जारकिहोली की कथित संलिप्तता वाले ‘नौकरी के बदले सेक्स’ स्कैंडल में पीड़िता के पिता ने बेलागवी थने में मंगलवार को शिकायत दर्ज करायी कि उनकी बेटी को अगुवा कर लिया गया है और बंधक बनाकर रखा गया है।

पिता ने शिकायत में आरोप लगाया कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुकी 25 वर्षीय उनकी बेटी बेंगलुरु के एक छात्रावास में रह रही थी, जहां से उसका अपहरण कर लिया गया और अब उसे बंधक बनाकर रखा गया है एवं उसके अश्लील वीडियो भी शूट कर लिये गये हैं।

इस व्यक्ति के अनुसार अपहर्ताओं ने इस वीडियो को मीडिया से साझा करके उनकी प्रतिष्ठा धूमिल की है।

पुलिस ने युवती को ढूढने का प्रयास तेज कर दिया है लेकिन अबतक उसे पता नहीं चल पाया है कि वह कहां है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमारी जांच चल रही है। हम अबतक उसे ढूढ नहीं पाए हैं। ’’

जारकिहोली को तीन मार्च को मंत्रिपद से इस्तीफा देना पड़ा था क्योंकि एक दिन पहले वीडियो सामने आये थे और एक सामाजिक कार्यकर्ता ने शिकायत दर्ज करायी थी कि जारकिहोली ने लड़की को कर्नाटक विद्युत पारेषण निगम लिमिटेड में नौकरी दिलाने के नाम पर उसका यौन शोषण किया था।

बाद में सामाजिक कार्यकर्ता ने शिकायत वापस लेने की घोषणा की थी।

वैसे भाजपा विधायक ने आरोप का खंडन किया था और ये वीडियो फर्जी हैं। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी कि कुछ लोगों ने उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए ये फर्जी वीडियो बना डाले।

सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी बनायी । टीम ने मंगलवार को जारकिहोली के बयान दर्ज किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो