लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति कार्यालय, यूजीसी ने डीयू को बंद पाठ्यक्रमों पर कोष के खर्च के लिए कार्रवाई करने को कहा

By भाषा | Updated: November 4, 2020 00:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर उपराष्ट्रपति कार्यालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने दिल्ली विश्वविद्यालय को 2017 से बंद कर दिए गए दो पाठ्यक्रमों पर 29 लाख रुपये के कोष के दुरुपयोग के आरोपों के संबंध में उचित कार्रवाई करने को कहा है।

वित्त शाखा के व्यय विवरण के मुताबिक दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने नैनोसाइंस और नैनोटेक्नोलॉजी में एमटेक प्रोग्राम के लिए 2017-18 और 2019-20 के बीच 29 लाख रुपये खर्च किए। दोनों पाठ्यक्रमों को 2014 से खत्म कर दिया गया और अंतिम बैच 2017 में निकले थे।

केंद्रीय सतर्कता आयोग ने इस मामले में चार शिकायतें दर्ज की थी और इसे कार्रवाई के लिए डीयू के मुख्य सतर्कता अधिकारी के पास अग्रसारित कर दिया था।

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल कुमार द्वारा नयी शिकायत के बाद उपराष्ट्रपति सचिवालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर को पत्र लिखा है। यूजीसी ने भी मामले में विश्वविद्यालय से जल्द उचित कदम उठाने को कहा है ।

आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक पाठ्यक्रम पर 2017-18 में 17.05 लाख रुपये, 2018-19 में 12.07 लाख रुपये खर्च किए गए।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए