लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति ने भंडाफोड़ करने की व्यवस्था को प्रोत्साहित करने का सुझाव दिया

By भाषा | Updated: January 18, 2021 18:10 IST

Open in App

हैदराबाद, 18 जनवरी उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार को सभी कॉरपोरेट को सुझाव दिया कि भंडाफोड़ करने (व्हिसल ब्लोइंग) की व्यवस्था को प्रोत्साहित करें और भंडाफोड़ करने वाले लोगों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराएं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी कॉरपोरेट को सुझाव देना चाहूंगा कि भंडाफोड़ करने की व्यवस्था को प्रोत्साहित करें और भंडाफोड़ करने वाले लोगों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराएं।’’

नायडू इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पारदर्शिता, ईमानदारी के सिद्धांतों पर जोर दिया और कहा कि ये हर व्यावसायिक गतिविधि में दिखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज के समय में कंपनी सचिव कॉरपोरेट के लिए सही मार्गदर्शक है, जो सभी पक्षों के हितों की रक्षा करता है और साथ ही कानून का अक्षरश: पालन करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस पेशे को मिशन के तौर पर लिया जाना चाहिए।’’

उपराष्ट्रपति ने कहा कि लोगों का धन -- वह धन जो कंपनी बैंकों से लेती है और शेयरधारकों और यहां तक कि साझेदारों की सुरक्षा होनी चाहिए और उनके हितों का ख्याल रखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ खराब लोगों की वजह से व्यवसाय का नाम खराब होता है। कुछ लोग बैंकों से ठगी करने का प्रयास करते हैं और फिर वे देश छोड़कर भाग जाते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह की स्थिति क्यों आई है? इसे इस चरण तक क्यों पहुंचने दिया गया... मैं राजनीति की बात नहीं कर रहा हूं, यह सरकार, वह सरकार की बात नहीं कर रहा हूं। व्यवस्था थी तो व्यवस्था ठोस होनी चाहिए। जवाबदेही होनी चाहिए।’’

नायडू ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत ने कुछ विकसित देशों सहित कई अन्य देशों से बेहतर काम किया है और अर्थव्यवस्था को पुनर्बहाल करने के लिए अच्छे कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के नियमों में धीरे-धीरे ढील दिए जाने के बाद अब लोगों की आजीविका की फिर से व्यवस्था करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे