लाइव न्यूज़ :

सरकार के ई-खरीद पोर्टल का इस्तेमाल आईएएस, आईपीएस अधिकारियों के प्रदर्शन रिपोर्ट में परिलक्षित होगा

By भाषा | Updated: April 6, 2021 18:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अप्रैल आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट में वस्तु एवं सेवा की खरीद के लिए सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) पोर्टल का उपयोग परिलक्षित होगा। यह बात कार्मिक मंत्रालय के आदेश में कही गई है।

यह पोर्टल विभिन्न सरकारी मंत्रालयों या विभागों द्वारा आम उपयोग की वस्तुओं और सेवाओं की ऑनलाइन खरीद में सुविधा प्रदान करता है।

वेबसाइट पर उपलब्ध वस्तु और सेवाओं के लिए केंद्र द्वारा जीईएम पोर्टल के माध्यम से वस्तुओं और सेवाओं की खरीद को अनिवार्य कर दिया गया है।

इसमें कहा गया है कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि यह डिजिटल ई-कॉमर्स पोर्टल सभी मंत्रालयों या विभागों द्वारा उचित रूप से उपयोग किया जाता है, यह निर्णय लिया गया है कि आफिसर रिपोर्टेड अपॉन (ओआरयू) द्वारा जीईएम के माध्यम से किए गए कार्यों को भारत सरकार के सभी मंत्रालयों या विभागों में काम करने वाले सभी इंडिया सर्विस आफिसर के वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (एपीएआर) में उल्लेखित किया जाएगा।

तीन अखिल भारतीय सेवाएं हैं - भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय वन सेवा (ओईएफओएस)।

कार्मिक मंत्रालय के 18 मार्च के आदेश में कहा गया है जीईएम का लक्ष्य सार्वजनिक खरीद में पारदर्शिता, दक्षता और गति को बढ़ाना है और धनराशि के लिए सर्वोत्तम मूल्य प्राप्त करना है।

इसमें कहा गया है कि जीईएम पोर्टल से खरीद का काम संभाल रहे ओआरयू एपीएआर फार्म में स्वमूल्यांकन दर्ज करते समय खरीद के लिए आवंटित कुल बजट निर्दिष्ट करेगा और रिपोर्ट की अवधि के दौरान उसके द्वारा पोर्टल के माध्यम से की गई कुल खरीद और जीईएम के प्रोत्साहन के लिए उठाये गए कदमों को उल्लेखित करेगा।

आदेश में कहा गया है कि रिपोर्ट करने और समीक्षा करने वाले अधिकारी रिपोर्ट की अवधि के दौरान मौजूदा निर्देशों के अनुसार ओआरयू के प्रदर्शन को ध्यान में रखेंगे।

मंत्रालय ने सभी केंद्र सरकार के विभागों के सचिवों को जारी आदेश में कहा है कि एपीएआर के लिए ये निर्देश रिपोर्टिंग वर्ष 2020-2021 से लागू होंगे। उन्हें सख्त कार्यान्वयन के लिए इसे सभी अधिकारियों के ध्यान में लाने के लिए कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे