लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड में ड्रग्स के इस्तेमाल का मामला : एनसीबी ने अर्जुन रामपाल को तलब किया

By भाषा | Updated: November 12, 2020 23:48 IST

Open in App

मुंबई, 12 नवंबर अभिनेता अर्जुन रामपाल की पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स बॉलीवुड में कथित रूप से नशीले पदार्थों के इस्तेमाल संबंधी मामले की जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी यहां स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के समक्ष पेश हुईं। वहीं अभिनेता को ब्यूरो ने शुक्रवार को तलब किया है।

बॉलीवुड में मादक पदार्थ के कथित उपयोग मामले की जांच कर रही एनसीबी के अधिकारियों ने बुधवार को डेमेट्रिएड्स से लगभग छह घंटे तक पूछताछ की थी।

अधिकारी ने बताया कि उन्हें पूछताछ के लिए फिर से बुलाया गया था, जिसके बाद वह बृहस्पतिवार को दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट में स्थित एनसीबी के अंचल कार्यालय पहुंची।

उन्होंने बताया कि रामपाल को शुक्रवार को तलब किया गया है।

एनसीबी ने इससे पहले सोमवार को अभिनेता के आवास पर छापेमारी के बाद रामपाल और डेमेट्रिएड्स को तलब किया था।

जांच एजेंसी ने छापेमारी के दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन और टैबलेट जैसे इलेक्ट्रोनिक गैजेट को जब्त किया था और अभिनेता के ड्राइवर से भी पूछताछ की थी।

रामपाल के घर पर छापे से एक दिन पहले, एनसीबी ने बॉलीवुड निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को उपनगरीय जुहू स्थित उनके आवास पर कथित तौर पर गांजा बरामद होने के बाद गिरफ्तार किया था।

अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने, एनसीबी ने गैब्रिएला के भाई अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स को मादक पदार्थों से जुड़े एक मामले में पास के पुणे जिले के लोनावाला स्थित एक रिसॉर्ट से गिरफ्तार किया था।

गौरतलब है कि जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एनसीबी ने ड्रग्स से जुड़े व्हाट्सएप चैट के आधार पर बॉलीवुड में कथित नशीली दवाओं के इस्तेमाल के संबंध में जांच शुरू की।

केंद्रीय एजेंसी ने इससे पहले राजपूत की प्रेमिका अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उसके भाई शौविक, दिवंगत फिल्म स्टार के कुछ कर्मचारियों और कुछ अन्य लोगों को एनडीपीएस कानून की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था।

रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर