लाइव न्यूज़ :

आगामी रायसीना संवाद पूरी तरह से डिजिटल प्रारूप में आयोजित होगा

By भाषा | Updated: April 5, 2021 15:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल भूराजनीति पर भारत के प्रमुख वैश्विक सम्मेलन ‘रायसीना संवाद’ का इस बार पूरी तरह से डिजिटल प्रारूप में आयोजन किया जाएगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि दुनिया भर के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस संबंधी हालात के मद्देनजर ‘‘अत्यंत सावधानी’’ बरतते हुए पूरी तरह डिजिटल प्रारूप में समारोह आयोजित करने का फैसला किया गया है।

बागची ने कहा, ‘‘रायसीना संवाद 2021 के आयोजकों ने इस साल के संस्करण को पूरी तरह डिजिटल तरीके से आयोजित करने का फैसला किया है।’’

उन्होंने बताया कि पहले इस आयोजन को ऑनलाइन के साथ साथ ऑफलाइन तरीके से भी आयोजित करने की योजना थी।

ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन द्वारा विदेश मंत्रालय की साझेदारी में 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

अफगान शांति प्रक्रिया के लिए अमेरिका के विशेष दूत जलमय खलीलजाद, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मॉरिस पायने, फ्रांस के विदेश मंत्री जीन वेस ली ड्रायन और अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हमदुल्ला मोहिब समेत कई अहम हस्तियां इस संवाद में भाग लेंगी।

बागची ने कहा, ‘‘दुनियाभर के विभिन्न हिस्सों में कोविड-19 संबंधी हालात के मद्देनजर अत्यंत सावधानी बरतते हुए पूरी तरह डिजिटल प्रारूप में समारोह आयोजित करने का फैसला किया गया है।’’

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह इस बात को रेखांकित करता है कि आयोजक संवाद में भाग लेने वालों की सुरक्षा को लेकर अपनी पूरी जिम्मेदारी समझते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव