लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन के समर्थन में उप्र कांग्रेस भी शनिवार को राज्य में प्रदर्शन करेगी

By भाषा | Updated: November 27, 2020 20:06 IST

Open in App

लखनऊ, 27 नवंबर किसानों के ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन के समर्थन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सभी जिला/शहर इकाइयों और सभी जिला मुख्यालयों पर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने शनिवार को प्रदर्शन करेगी।

कांग्रेस पार्टी द्वारा शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि अन्नदाता भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों से त्रस्त होकर सड़कों पर संघर्ष करने को विवश है। किसानों की मांगों को मानने के बजाए भाजपा सरकारें लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले और पानी की बौछारें डालकर उनका उत्पीड़न कर रही हैं, उनकी आवाज दबाना चाहती हैं।

लल्लू ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत दिल्ली पहुंचकर हाल ही में पारित तीन कृषि कानूनों के विरोध एवं विशेषकर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी की मांग को लेकर आन्दोलनरत किसान इस भीषण ठण्ड में सड़कों पर उतरने को विवश हुए हैं लेकिन किसान विरोधी सरकार अपने दमनात्मक रवैये पर अड़ी हुई है और उनकी मांगों को अनसुना कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं