लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 22वें विधि आयोग के गठन को मंजूरी दी, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया, जानिए इनका काम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 19, 2020 16:33 IST

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि यह आयोग सरकार को जटिल कानूनी मुद्दों पर सलाह देगा। गौरतलब है कि पूर्व विधि आयोग का कार्यकाल इस वर्ष अगस्त में समाप्त हो रहा है । मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद विधि मंत्रालय अब नये आयोग को अधिसूचित करेगा जिसका कार्यकाल तीन वर्ष होगा।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्रिमंडल ने सहायक प्रजनन तकनीक (नियमन) विधेयक को मंजूरी दी, जिसे संसद में पेश किया जायेगा।सरकार ने डेयरी क्षेत्र के लिए 4,558 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी: जावडे़कर।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 22वें विधि आयोग के गठन को मंजूरी दी। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यह जानकारी दी।

जावड़ेकर ने बताया कि यह आयोग सरकार को जटिल कानूनी मुद्दों पर सलाह देगा। गौरतलब है कि पूर्व विधि आयोग का कार्यकाल इस वर्ष अगस्त में समाप्त हो रहा है। मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद विधि मंत्रालय अब नये आयोग को अधिसूचित करेगा जिसका कार्यकाल तीन वर्ष होगा।

 जावड़ेकर ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सहायक प्रजनन तकनीक (नियमन) विधेयक को मंजूरी दी, जिसे संसद में पेश किया जायेगा।

सरकार ने डेयरी क्षेत्र के लिए 4,558 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी: जावडे़कर

सरकार ने डेयरी क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए बुधवार को 4,558 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी। इससे करीब 95 लाख किसानों को फायदा होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल द्वारा किये गये इस निर्णय के बारे में सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने पत्रकारों को जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इससे देश में दुग्ध क्रांति में नये आयाम जुड़ेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि मंत्रिमंडल ने ब्याज सहायता योजना में लाभ को दो प्रतिशत से बढ़ाकर ढाई प्रतिशत करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। जावडेकर ने कहा कि सरकार ने यह फैसले किसान समुदाय के हित के लिए किये हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदिल्लीअमित शाहप्रकाश जावड़ेकरसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह