लाइव न्यूज़ :

ट्रक ने रेलवे के अवरोधक को तोड़ा, आठ किलोग्राम चूरा पोस्त जब्त

By भाषा | Updated: August 1, 2021 14:54 IST

Open in App

कठुआ/जम्मू, एक अगस्त जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में सेना के शिविर के पास रेलवे के अवरोधक को तोड़ते हुए एक ट्रक आगे बढ़ गया जिसके कारण ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई जिसमें आठ किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया, हालांकि ट्रक ड्राइवर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला और उसके पकड़ने का प्रयास जारी है। अधिकारियों ने बताया कि ट्रक पंजाब जाने वाला था। देर रात जंगलोट सैन्य शिविर के पास जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर एक पुलिस चौकी को देख ड्राइवर ने ट्रक को मोड़ा और लिंक रोड की ओर चला गया।

उन्होंने बताया कि संदेह होने पर सतर्क सैन्यकर्मी तुरंत हरकत में आए और ट्रक का पीछा किया। ट्रक रेलवे अवरोधक को तोड़ते हुए आगे बढ़ गया और कुछ दूर जाकर ड्राइवर वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और ट्रक की तलाशी ली, जिससे आठ किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया गया जिसे ट्रक के टूल बॉक्स में छिपाकर रखा गया था।

उन्होंने बताया कि अंधेरे का फायदा उठाकर ड्राइवर भागने में कामयाब रहा, हालांकि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के मद्देनजर समूचे जम्मू कश्मीर विशेषकर सीमावर्ती गांवों और राजमार्गों पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने सतर्कता बढ़ा दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?