लाइव न्यूज़ :

अधिकरण ने सड़क दुर्घटना में मारे गये व्यक्ति के परिवार को 8.44 लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: February 4, 2021 19:39 IST

Open in App

ठाणे, चार फरवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (एमएसीटी) ने एक व्यक्ति के परिवार को 8.44 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया है। इस व्यक्ति की 2017 में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

अधिकरण के सदस्य एवं जिला न्यायाधीश आर एन रोकड़े ने दुर्घटना में शामिल वाहन (टेम्पो) के मालिक मोहन पी रिझवानी और न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को संयुक्त रूप से यह राशि भास्कर बांगे के परिवार को अर्जी दायर करने की तारीख से आठ प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ अदा करने का निर्देश दिया।

यह आदेश 29 जनवरी को जारी किया गया था, जिसे बृहस्पतिवार को उपलब्ध कराया गया।

गौरतलब है कि 29 नवंबर 2017 को बांगे जब एक मोटरसाइकिल की पिछली सीट पर बैठ कर भिवंडी की ओर जा रहे थे, तभी मुंबई-नासिक राजमार्ग पर एक तेज गति वाले टेम्पो ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी थी। दोपहिया वाहन बांगे के एक मित्र चला रहे थे।

इस दुर्घटना में बांगे को गंभीर चोटें आई थीं और अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही उनकी मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे