लाइव न्यूज़ :

शहीदों के खून से सींच कर आजादी का वटवृक्ष खड़ा किया गया हैः महेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: February 4, 2021 13:12 IST

Open in App

प्रयागराज, चार फरवरी उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डाक्टर महेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव में यहां कहा कि आजादी का वटवृक्ष खड़ा करने के लिए इसे पानी से नहीं, शहीदों के खून से सींचा गया है।

यहां चंद्रशेखर आजाद पार्क में आयोजित चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव पर सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा, "आज हम भारत माता का जयकारा लगा पा रहे हैं। वंदे मातरम गा पा रहे हैं, खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं, तो यह सब उन स्वतंत्रता सेनानियों की वजह से है जिन्होंने अपना आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।"

मंत्री ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा, "हमें यह संकल्प लेना है कि जिएंगे तो भारत माता के लिए और मरेंगे तो भारत माता के लिए। इसी संकल्प के साथ हमें आगे बढ़ना है। "

इस अवसर पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर जीसी त्रिपाठी ने कहा, ''महामना मदन मोहन मालवीय के उल्लेख के बगैर चौरी चौरा कांड पूर्ण नहीं होता। इस कांड में 171 लोगों को फांसी की सजा हुई। महामना जी वकालत छोड़ चुके थे, लेकिन पंडित नेहरू और राजेंद्र प्रसाद के आग्रह पर वे पुनः हाईकोर्ट पहुंचे और उन्होंने शहीदों का जो पक्ष रखा उससे 151 लोग पूरी तरह से बरी हो गए।''

उल्लेखऩीय है कि 4 फरवरी, 1922 को उत्तर प्रदेश के चौरी चौरा में आंदोलनकारियों को रोकने के दौरान पुलिस के साथ संघर्ष हुआ था जिसमें बड़ी संख्या में लोग शहीद हुए थे। इस कांड के 100 वर्ष पूरे होने पर केंद्र और राज्य सरकार चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव मना रही है। यह महोत्सव एक वर्ष तक चलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos