लाइव न्यूज़ :

भारत बांग्लादेश वार्ता में बाढ़ पूर्वानुमान एवं नदियों में प्रदूषण के विषयों पर चर्चा हुई

By भाषा | Updated: March 16, 2021 22:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मार्च भारत और बांग्लादेश के शीर्ष अधिकारियों ने मंगलवार को नदीजल के बंटवारे, बाढ़ पूर्वानुमान से जुड़े मुद्दों एवं सीमापार नदियों में प्रदूषण को नियंत्रित करने पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जल शक्ति मंत्रालय के सचिव पंकज कुमार तथा बांग्लादेशी पक्ष का नेतृत्व वरिष्ठ सचिव कबीर बिन अनवर ने किया।

यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगले महीने होने वाली बांग्लादेश यात्रा से पहले हुई है।

सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्षों ने मानू, मुहुरी, खोवाई, गुमती, दुधकुमार और धर्ला नदियों के पानी के बंटवारे पर चर्चा की।

सूत्रों के मुताबिक बाढ़ पूर्वानुमान के क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा हुई। उसमें अतरई, पुनरभाभा और तागोंन नदियों के बाढ़ पूर्वानुमान पर सहयोग पर चर्चा शामिल थी । ये नदियां बांग्लादेश से भारत में प्रविष्ट होती हैं।

भारत और बांग्लादेश के बीच भारत -बांग्लादेश संयुक्त नदी आयोग 1972 से काम कर रहा है। आयोग की अगली बैठक ढाका में होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए